scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमखेलशुभंकर कीनिया ओपन में 48वें और अहलावत 53वें स्थान पर रहे

शुभंकर कीनिया ओपन में 48वें और अहलावत 53वें स्थान पर रहे

Text Size:

नैरोबी, 23 फरवरी (भाषा) भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा ने अंतिम दौर में तीन अंडर 67 का शानदार स्कोर बनाकर यहां मैजिकल कीनिया ओपन में संयुक्त 48वां स्थान हासिल किया।

भारत के एक अन्य खिलाड़ी वीर अहलावत (69) संयुक्त 53वें स्थान पर रहे। टूर्नामेंट में भाग लेने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी युवराज संधू कट में जगह बनाने से चूक गए थे।

दक्षिण अफ्रीका के केसी जार्विस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना पहला डीपी वर्ल्ड टूर खिताब जीता। उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी डेविस ब्रायंट को पीछे छोड़ा।

शर्मा ने 10वें होल से शुरुआत करते हुए अपने पहले नौ होल में एक बोगी के मुकाबले चार बर्डी लगाईं। अपने दूसरे नौ होल में उन्होंने एक ईगल बनाया लेकिन साथ ही तीन बोगी और एक और बर्डी भी लगाई।

अहलावत ने छह बर्डी लगाईं लेकिन पांच बोगी भी की।

भाषा

पंत सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments