scorecardresearch
Monday, 23 February, 2026
होमदेशजम्मू कश्मीर के राजौरी में एम्बुलेंस में आग लगी, कोई घायल नहीं

जम्मू कश्मीर के राजौरी में एम्बुलेंस में आग लगी, कोई घायल नहीं

Text Size:

जम्मू, 23 फरवरी (भाषा) जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल के पार्किंग क्षेत्र में सोमवार को एक एम्बुलेंस में आग लग गई, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

उन्होंने बताया कि आग गंभीर देखभाल श्रेणी की 108 एम्बुलेंस के रोगी कक्ष में लगी जिसने कुछ ही मिनटों में पूरी एम्बुलेंस को अपनी चपेट में ले लिया।

उन्होंने बताया कि अस्पताल के कर्मचारियों और दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।

उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि, अधिकारियों ने घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

भाषा प्रचेता रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments