scorecardresearch
Tuesday, 24 February, 2026
होमदेशअर्थजगतसरकार ने सीबीएम, खोजे गए छोटे क्षेत्रों के लिए बोली लगाने की समयसीमा बढ़ाई

सरकार ने सीबीएम, खोजे गए छोटे क्षेत्रों के लिए बोली लगाने की समयसीमा बढ़ाई

Text Size:

नयी दिल्ली, 23 फरवरी (भाषा) सरकार ने विशेष कोल-बेड मीथेन (सीबीएम) और खोजे गए छोटे क्षेत्रों (डीएसएफ) के लिए बोली लगाने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।

सरकार के इस फैसले से निवेशकों को तेल और गैस नियमों में हाल के बदलावों पर विचार करने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।

हाइड्रोकार्बन महानिदेशालय (डीजीएच) के अनुसार, विशेष सीबीएम बोली दौर में कोयले की परत के नीचे से निकलने वाली संभावित गैस के लिए प्रस्तावित 13 ब्लॉक या क्षेत्रों की बोलियां अब तीन मार्च को बंद होगीं।

इन ब्लॉक में झारखंड और पश्चिम बंगाल में एक-एक ब्लॉक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा में दो-दो ब्लॉक और तेलंगाना में तीन ब्लॉक शामिल हैं।

डीजीएच के अनुसार, डीएसएफ क्षेत्रों के लिए चौथे दौर की बोली लगाने की समयसीमा अब 18 मार्च कर दी गई है।

सीबीएम और डीएसएफ के लिए चौथे दौरे की बोलियां पहले 18 फरवरी को बंद होने वाली थीं।

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments