scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशतिरुवनंतपुरम में स्कूल में खड़ी तीन बस जलकर खाक, साजिश की आशंका

तिरुवनंतपुरम में स्कूल में खड़ी तीन बस जलकर खाक, साजिश की आशंका

Text Size:

तिरुवनंतपुरम, 23 फरवरी (भाषा) तिरुवनंतपुरम के समीप एक स्कूल के मैदान में रविवार देर रात भीषण आग लग गयी, जिससे वहां खड़ी तीन बस जलकर खाक हो गयीं।

पुलिस ने बताया कि यह घटना कझाक्कुट्टम पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत थुंडाथिल स्थित एक उच्च माध्यमिक स्कूल के मैदान में देर रात लगभग दो बजकर 45 मिनट पर घटी।

पुलिस ने बताया कि आग में तीन स्कूल बस पूरी तरह जलकर खाक हो गयीं जबकि एक अन्य बस आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गयी।

दमकल और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और लगभग 30 मिनट तक चले अभियान के बाद आग पर काबू पा लिया।

अधिकारियों ने बताया कि बसों के पास एक टेम्पो ट्रैवलर मिला है, जिससे कुछ गड़बड़ी की आशंका पैदा हुई।

हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वाहन कौन चला रहा था या वह उस क्षेत्र तक कैसे पहुंचा जहां बसें खड़ी थीं।

स्कूल अधिकारियों और स्थानीय लोगों को संदेह है कि आग दुर्घटनावश नहीं लगी होगी।

पुलिस ने बताया कि उन्होंने आग लगने की वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

भाषा गोला वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments