scorecardresearch
Monday, 23 February, 2026
होमदेशपुलिस से मुठभेड़ में इनामी बदमाश को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती कराया

पुलिस से मुठभेड़ में इनामी बदमाश को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती कराया

Text Size:

बलिया (उप्र), 23 फरवरी (भाषा) बलिया जिले के बांसडीह इलाके में पुलिस से मुठभेड़ में एक इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने सोमवार को बताया कि बांसडीह थाना क्षेत्र में पुलिस और विशेष कार्य दल (एसओजी) की संयुक्त टीम ने रविवार देर रात करीब पौने 12 बजे हुसैनाबाद मोड़ पर तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर आ रहे एक व्यक्ति को संदेह होने पर रुकने को कहा लेकिन उसने भागने की कोशिश की।

उन्होंने बताया कि भागने के प्रयास में मोटरसाइकिल फिसल जाने की वजह से बदमाश गिर गया और पुलिस से खुद को घिरता देख उसने पुलिस टीम पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई गोलीबारी में एक गोली बदमाश के दाएं पैर में लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान बांसडीह थाना क्षेत्र के आदर गांव के बबलू नट (30) के रूप में हुई है और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

उन्होंने बताया कि बबलू गत आठ फरवरी को गाय की तस्करी कर उसे बिहार ले जा रहा था। मौके से उसका एक साथी गिरफ्तार हुआ था लेकिन वह फरार हो गया था।

पुलिस अधीक्षक सिंह के अनुसार गिरफ्तार गौ तस्कर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा सं. सलीम गोला

गोला

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments