बिजनौर (उप्र), 22 फरवरी (भाषा) बिजनौर जिले के नजीबाबाद क्षेत्र में रविवार शाम एक कार की टक्कर में मोपेड सवार पिता-पुत्री सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
नजीबाबाद के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार शाम भारत गैस एजेंसी के पास कार ने सामने से आ रहे ई-रिक्शा और मोपेड को टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में मोपेड चालक राजू (50) और उनकी पुत्री अंशू (25) और ईरिक्शा सवार राजकुमार (32) की मौत हो गई।
सिंह ने बताया कि ई रिक्शा चालक धर्म सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार किया जा रहा है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले में कार्रवाई की जा रही है।
भाषा सं आनन्द शोभना
शोभना
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
