scorecardresearch
Sunday, 22 February, 2026
होमदेशदिल्ली में दिन का तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुँचा

दिल्ली में दिन का तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुँचा

Text Size:

नयी दिल्ली, 22 फरवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 4.2 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक था।

मौसम विभाग ने सोमवार को धुंध छाए रहने का अनुमान जताया है, जबकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30 और 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

रविवार को सापेक्षिक आर्द्रता 89 और 49 प्रतिशत के बीच रही।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शाम चार बजे वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। इस दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक 229 दर्ज किया गया।

भाषा

दिलीप सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments