scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेश'आत्महत्या की प्रवृत्ति' वाला व्यक्ति पिस्तौल के साथ फोटो पोस्ट करने के बाद गिरफ्तार

‘आत्महत्या की प्रवृत्ति’ वाला व्यक्ति पिस्तौल के साथ फोटो पोस्ट करने के बाद गिरफ्तार

Text Size:

नागपुर, 22 फरवरी (भाषा) नागपुर में 23 वर्षीय एक व्यक्ति को सोशल मीडिया पर पिस्तौल के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसने आत्महत्या करने के इरादे से पिस्तौल खरीदी थी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उसके दोस्त को भी कथित तौर पर हथियार की आपूर्ति करने के आरोप में भी गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ पहले भी अवैध रूप से हथियार रखने के आरोप में मामला दर्ज था।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान सैयद मजाहिर अली जाफरी (23) और शाहरुख खान (30) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, बेरोजगार जाफरी अपने पिता की हाल ही में हुई मृत्यु के बाद से गहरे तनाव में था।

पुलिस ने बताया कि उसने खान से किसी ‘अत्यावश्यक काम’ के लिए पिस्तौल का इंतजाम करने को कहा था।

खान ने कथित तौर पर हथियार सौंप दिया लेकिन जाफरी से कहा कि कारतूस दो से तीन दिन बाद उपलब्ध कराए जाएंगे।

इसी बीच, जाफरी ने पिस्तौल के साथ अपनी तस्वीर खींची और उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। यह पोस्ट जल्द ही पचपाओली पुलिस के संज्ञान में आ गई, जिन्होंने तलाशी अभियान शुरू किया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर खान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है।

भाषा तान्या प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments