scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशगुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस: सामूहिक गायन कार्यक्रम में 51 लाख से अधिक छात्र भाग लेंगे

गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस: सामूहिक गायन कार्यक्रम में 51 लाख से अधिक छात्र भाग लेंगे

Text Size:

ठाणे, 22 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार सुबह आयोजित होने वाले सामूहिक गायन कार्यक्रम में 51 लाख से अधिक विद्यार्थी और डेढ़ लाख शिक्षक भाग लेंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कोंकण संभागीय आयुक्त विजय सूर्यवंशी ने बताया कि लगभग 20,000 शिक्षण संस्थानों की भागीदारी वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव की भावना को प्रबल करना है।

सूर्यवंशी ने कहा, ‘‘इस देशभक्तिपूर्ण कार्य के माध्यम से नई पीढ़ी राष्ट्रीय एकता का पाठ सीखेगी।’’ उन्होंने कहा कि गायन के बाद विद्यार्थियों के लिए गुरु के जीवन और वीरता पर आधारित एक वैकल्पिक प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की जाएगी।

भाषा संतोष दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments