scorecardresearch
Sunday, 22 February, 2026
होमदेशदेहरादून में तेज रफ्तार कार के पुलिस अवरोधक से टकराने से दो पुलिसकर्मी घायल

देहरादून में तेज रफ्तार कार के पुलिस अवरोधक से टकराने से दो पुलिसकर्मी घायल

Text Size:

देहरादून, 22 फरवरी (भाषा) उत्तराखंड के देहरादून जिले में लालतप्पड़ पुलिस चौकी पर एक तेज रफ्तार कार के अवरोधक से टकरा जाने से वहां जांच कर रहे दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार मध्यरात्रि के बाद हुई जब अवरोधक के पास खड़े दो पुलिस अधिकारियों ने तेज गति से आ रही बीएमडब्लू कार को रुकने का इशारा किया लेकिन कार रुकने की बजाय अवरोधक से टकरा गयी। घटना में दोनों पुलिस अधिकारी घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि नशे की हालत में कार चला रहे तरूण (33) को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना में घायल होने वाले दोनों पुलिस अधिकारियों की पहचान उप निरीक्षक रघुवीर कपरवाण और अपर उप निरीक्षक मनोज कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि घायल पुलिस अधिकारियों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।

भाषा दीप्ति शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments