scorecardresearch
Monday, 23 February, 2026
होमखेलभारत के पांच विकेट पर 57 रन

भारत के पांच विकेट पर 57 रन

Text Size:

अहमदाबाद, 22 फरवरी (भाषा) भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ मैच में रविवार को यहां दक्षिण अफ्रीका के 188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 ओवर में पांच विकेट पर 57 रन बनाए।

भारत को अब भी जीत के लिए 131 रन की दरकार है। शिवम दुबे छह जबकि हार्दिक पंड्या तीन रन बनाकर खेल रहे हैं।

लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारत की शुरुआत भी खराब रही और टीम ने पांच रन तक ही अच्छी फॉर्म में चल रहे इशान किशन (00) और तिलक वर्मा (01) के विकेट गंवा दिए।

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मारक्रम ने स्पिन के साथ खुद गेंदबाजी की शुरुआत की और पारी की चौथी गेंद पर ही इशान को मिड ऑफ पर रेयान रिकेल्टन के हाथों कैच करा दिया।

मार्को यानसेन के अगले ओवर में तिलक ने भी विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक को कैच थमाया।

सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा भी 15 रन बनाकर यानसेन का शिकार बने जबकि कोर्बिन बॉश ने वाशिंगटन सुंदर (11) और सूर्यकुमार यादव (18) को पवेलियन भेजा।

भाषा

सुधीर आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments