scorecardresearch
Monday, 23 February, 2026
होमदेशअर्थजगतगंगावरम बंदरगाह पर लौह अयस्क ‘ब्लेंडिंग’ के लिए अदाणी की कंपनी का एनएमडीसी, वेले से करार

गंगावरम बंदरगाह पर लौह अयस्क ‘ब्लेंडिंग’ के लिए अदाणी की कंपनी का एनएमडीसी, वेले से करार

Text Size:

नयी दिल्ली, 22 फरवरी (भाषा) अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने अपनी अनुषंगी कंपनी अदाणी गंगावरम पोर्ट लिमिटेड के जरिये, गंगावरम बंदरगाह पर एक एकीकृत लौह अयस्क मिश्रण (ब्लेंडिंग) सुविधा और समर्पित विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) बनाने के लिए एनएमडीसी लिमिटेड और वेले एसए के साथ एक रणनीतिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

कंपनी ने बयान में कहा कि ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की आधिकारिक भारत यात्रा के दौरान नयी दिल्ली में भारत-ब्राजील व्यापार मंच सम्मेलन में इस एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

समझौते के तहत तीनों पक्ष मिलकर लौह अयस्क मिश्रण, मूल्य वर्धन और इसके वाणिज्यिकरण के लिए एसईजेड आधारित पारिस्थितिकी तंत्र को विकसित करने, इसके परिचालन और प्रबंधन के लिए काम करेंगे। इस पहल का मकसद भारत के पूर्वी तट पर खनिज प्रसंस्करण और व्यापार के लिए लौह अयस्क निर्यात मूल्य श्रृंखला, पैमाने और वैश्विक प्रतिस्पर्धी क्षमता को मजबूत करना है।

प्रस्तावित विकास के साथ, गंगावरम बंदरगाह की क्षमता बढ़कर 7.5 करोड़ टन होने की उम्मीद है, जिससे यह भारत और बड़े इलाके के लिए लौह अयस्क का एक बड़ा निर्यात केंद्र बन जाएगा।

एपीएसईजेड के पूर्णकालिक निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अश्विनी गुप्ता ने कहा, ‘‘यह सहयोग मजबूत, भविष्य के लिए तैयार ढांचा बनाने के लिए एक साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में भारत की स्थिति को और बेहतर करेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उच्च गुणवत्ता वाले खनिज लॉजिस्टिक्स को आधुनिक बंदरगाह श्रमता के साथ एकीकृत करके, हम उद्योग की जरूरतों का समर्थन कर रहे हैं और साथ ही देश की बड़ी आर्थिक वृद्धि में भी योगदान दे रहे हैं। एनएमडीसी और वेले के साथ हमारी भागीदारी पूर्वी तट पर लौह अयस्क क्षेत्र के लिए एक आधुनिक, दक्ष और टिकाऊ पारिस्थितिकी तंत्र बनाने में मदद करेगी।’’

भाषा अजय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments