scorecardresearch
Monday, 23 February, 2026
होमदेशअर्थजगतअरविंदो फार्मा को अगले 12 माह में पेन-जी उत्पादन 10,000 टन तक पहुंचने की उम्मीद

अरविंदो फार्मा को अगले 12 माह में पेन-जी उत्पादन 10,000 टन तक पहुंचने की उम्मीद

Text Size:

नयी दिल्ली, 22 फरवरी (भाषा) अरविंदो फार्मा को अगले 12 महीनों में अपने पेनिसिलिन-जी (पेन-जी) का उत्पादन सालाना आधार पर बढ़ाकर 10,000 टन से अधिक करने की उम्मीद है। कंपनी के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) एस सुब्रमण्यन ने यह जानकारी दी।

हैदराबाद स्थित दवा निर्माता को यह भी उम्मीद है कि चीन स्थित उसका विनिर्माण संयंत्र चौथी तिमाही में कर-पूर्व आय (एबिटा) के स्तर पर घाटे से उबर जाएगा और अगले साल शुद्ध लाभ में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

सुब्रमण्यन ने विश्लेषकों के साथ बातचीत में कहा, ‘पेन-जी संयंत्र में उत्पादन बढ़ाने का काम उम्मीदों के अनुरूप हो रहा है और यह आने वाले समय में मुनाफे में महत्वपूर्ण वृद्धि लाने के लिए तैयार है। हमारे वर्तमान उत्पादन स्तर के आधार पर हमें अगले 12 महीनों में वार्षिक आधार पर 10,000 टन से अधिक उत्पादन की उम्मीद है।’

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा स्थित विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) में मौजूद इस इकाई की उत्पादन क्षमता आने वाले समय में 15,000 टन प्रति वर्ष तक पहुंचने का अनुमान है।

उन्होंने बताया कि उत्पादन का स्तर स्थिर है और इसमें लगातार सुधार हो रहा है।

भाषा अजय सुमित

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments