scorecardresearch
Tuesday, 17 March, 2026
होमखेलमंधाना और जेमिमा के अर्धशतक, भारत ने बनाए छह विकेट पर 176 रन

मंधाना और जेमिमा के अर्धशतक, भारत ने बनाए छह विकेट पर 176 रन

Text Size:

एडीलेड, 21 फरवरी (भाषा) भारत ने उप कप्तान स्मृति मंधाना (82 रन) और करिश्माई बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स (59 रन) के शानदार अर्धशतकों की मदद से शनिवार को यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ निर्णायक तीसरे और आखिरी महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में छह विकेट पर 176 रन का स्कोर बनाया।

भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही क्योंकि शेफाली वर्मा (07) फिर से जल्दी आउट हो गईं। इससे सीरीज में उनका निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा।

लेकिन मंधाना (55 गेंद में आठ चौके और तीन छक्के) और रोड्रिग्स (46 गेंद में चार चौके) ने मिलकर 121 रन की साझेदारी निभाकर भारत को एक बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

तीसरे ओवर में तेज गेंदबाज किम गार्थ की ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ गेंद को खेलने की कोशिश में शेफाली सीधे जमीन पर ऊंचा शॉट मार बैठीं और अनाबेल सदरलैंड को मिड-ऑन पर कैच देकर पवेलियन लौट गईं जिससे भारत का स्कोर एक विकेट पर 19 रन हो गया था।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान सोफी मोलिनू के छठे ओवर में मंधाना और जेमिमा ने तीन चौके लगाकर 14 रन बनाए जिससे भारतीय लय में आ गए। पावरप्ले के आखिर में भारत का स्कोर एक विकेट पर 54 रन था।

मंधाना और जेमिमा दोनों ने स्कोरबोर्ड को चलायमान रखा। मंधाना दबाव बनाने के मूड में दिख रही थीं। उन्होंने नौवें ओवर में लेग स्पिनर जॉर्जिया वेयरहम (उनका पहला ओवर था) पर डीप स्क्वायर लेग और डीप मिडविकेट के बीच शानदार स्वीप शॉट खेलकर चौका जड़ा। इस तरह 10 ओवर में भारत का स्कोर एक विकेट पर 86 रन था।

मंधाना ने शानदार अंदाज में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 12वें ओवर में तेज गेंदबाज डार्सी ब्राउन की गेंद पर छक्का लगाकर 38 गेंद में यह मुकाम हासिल किया।

भारत ने जल्द ही सिर्फ 71 गेंद में 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया।

भाषा नमिता पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments