scorecardresearch
Saturday, 21 February, 2026
होमदेशकटक में युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

कटक में युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

Text Size:

कटक, 21 फरवरी (भाषा) ओडिशा के कटक जिले में नशे में धुत युवकों के बीच हुई झड़प के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्रेस कॉलोनी में एक खाली पड़े सरकारी क्वार्टर में युवाओं का एक समूह दावत के लिए इकट्ठा हुआ था।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) खिलारी ऋषिकेश ज्ञानदेव ने बताया, ‘‘घटना के वक्त सभी युवक नशे में थे, तभी उनमें से दो युवकों, सौम्यरंजन जेना (33) और उत्कल केशरी पशायेत के बीच तीखी बहस छिड़ गई। पशायेत ने अन्य दोस्तों के उकसावे पर सौम्य को करीब से गोली मार दी।’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘गोली सौम्य के सीने और पेट के बीच लगी। चूंकि वह होश में था और बात कर रहा था, इसलिए उसके दोस्तों ने गोलीबारी को हल्के में लिया और सोचा कि चिकित्सा देखभाल के बाद वह ठीक हो जाएगा।’’

सौम्य को बाद में श्रीराम चंद्र भंजा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एससीबी) ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि पशायेत को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया, जबकि प्रियब्रत त्रिपाठी, हिमांशु शेखर नायक और रुद्र प्रसाद चंद को हथियार की आपूर्ति करने, उसे छिपाने, आरोपियों को भागने में मदद करने और सबूत नष्ट करने की कोशिश करने के आरोप में पकड़ा गया।

पुलिस ने बताया कि बंदूक लाने वाले एक अन्य आरोपी अभिजीत मोहंती को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि तीन वाहन और अपराध में इस्तेमाल की गई बंदूक जब्त कर ली गई है।

भाषा तान्या सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments