scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशअदालत ने युवा कांग्रेस के प्रदर्शनकारियों की पुलिस हिरासत संबंधी याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा

अदालत ने युवा कांग्रेस के प्रदर्शनकारियों की पुलिस हिरासत संबंधी याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा

Text Size:

नयी दिल्ली, 21 फरवरी (भाषा) दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को पुलिस की उस याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया, जिसमें एक दिन पहले ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के आयोजन स्थल पर प्रदर्शन करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए भारतीय युवा कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं की पांच दिन की हिरासत का अनुरोध किया गया है।

गिरफ्तार किए गए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि के समक्ष पेश किया गया, जिन्होंने बहस पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया।

गिरफ्तार किए गए प्रदर्शनकारियों में बिहार से युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कृष्णा हरि, बिहार से युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव कुंदन यादव; उत्तर प्रदेश से युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार; और तेलंगाना से नरसिम्हा यादव शामिल हैं।

दिल्ली पुलिस ने यह दलील देते हुए गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों की पांच दिन की हिरासत का अनुरोध किया है कि उन्होंने राष्ट्रविरोधी नारे लगाए और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आपत्तिजनक तस्वीरों वाली टी-शर्ट पहनी हुई थी।

वहीं, आरोपियों के वकील ने तर्क दिया कि वे एक राजनीतिक दल से जुड़े हैं और उन्होंने भारत मंडपम में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने के अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग किया।

वकील ने कहा कि ऐसी कोई फुटेज नहीं है जो यह साबित करती हो कि उन्होंने पुलिस अधिकारियों पर हमला किया था, न ही इस बात का कोई सबूत है कि कोई राष्ट्रविरोधी बात कही गई थी।

अदालत इस मामले में जल्द ही फैसला सुना सकती है।

भाषा गोला नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments