scorecardresearch
Saturday, 21 February, 2026
होमदेशबिहार: तेजस्वी ने 'धृतराष्ट्र' वाली टिप्पणी को लेकर मैथिली ठाकुर की आलोचना की

बिहार: तेजस्वी ने ‘धृतराष्ट्र’ वाली टिप्पणी को लेकर मैथिली ठाकुर की आलोचना की

Text Size:

पटना, 20 फरवरी (भाषा) राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने गायिका से नेता बनीं मैथिली ठाकुर की बिहार में उनकी पार्टी के शासन को लेकर की गई टिप्पणियों की शुक्रवार को कड़ी आलोचना की।

विपक्ष के नेता यादव ने ठाकुर का नाम सीधे नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर साझा करते हुए उनकी टिप्पणियों की निंदा की।

बृहस्पतिवार को विधानसभा में बोलते हुए ठाकुर ने परोक्ष रूप से राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के अपने छोटे बेटे तेजस्वी यादव के प्रति स्नेह की तुलना महाभारत कालीन हस्तिनापुर के राजा धृतराष्ट्र के पुत्र दुर्योधन के प्रति स्नेह से की।

हालांकि उन्होंने प्रसाद, यादव या उनकी पार्टी का नाम नहीं लिया, लेकिन ‘‘2005 से पहले का बिहार’’ का जिक्र कर अपने इशारों से स्पष्ट कर दिया कि वह पूर्ववर्ती राजद के शासन की आलोचना कर रही हैं।

यादव ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘‘कुछ लोग विधायक बनते ही राजनीति का पूरा ज्ञान होने का भ्रम पाल लेते हैं। विधायिका की बुनियादी बातें समझे बिना ही उनमें एक जननायक के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने का दुस्साहस आ जाता है।’’

भाषा खारी वैभव

खारी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments