scorecardresearch
Sunday, 5 April, 2026
होमदेशवायनाड में भूस्खलन से प्रभावित दुकान मालिकों, उद्यमियों के लिए मुआवजे का ऐलान

वायनाड में भूस्खलन से प्रभावित दुकान मालिकों, उद्यमियों के लिए मुआवजे का ऐलान

Text Size:

तिरुवनंतपुरम, 20 फरवरी (भाषा) केरल सरकार ने शुक्रवार को वायनाड में मुंडक्कई-चूरलमाला भूस्खलन में अपनी दुकानें खोने वाले कारोबारियों के लिए मुआवजे का ऐलान किया।

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल द्वारा लिए गए एक फैसले के अनुसार, भूस्खलन में नष्ट हुई दुकानों के लिए प्रति दुकानदार सात लाख रुपये दिये जाएंगे।

एक विज्ञप्ति में में कहा गया है कि अगर किसी मालिक की एक से ज्यादा दुकानें तबाह हो गईं तो हर अतिरिक्त दुकान के क्षतिग्रस्त होने पर 2.5 लाख रुपये अलग से दिए जाएंगे।

इसमें कहा गया है कि जिन कारोबारियों को नुकसान हुआ है, उन्हें अपना व्यापार फिर से शुरू करने में भी मदद की जाएगी।

मंत्रिमंडल ने राज्य की सूचना प्रौद्योगिकी नीति 2026 को भी स्वीकृति प्रदान कर दी जिसमें नौकरियों, निर्यात और डिजिटल शासन को बढ़ावा देने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किए जाएंगे।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार नई नीति का लक्ष्य भारत के आईटी निर्यात में कम से कम 10 प्रतिशत हिस्सा हासिल करना और आईटी तथा उससे जुड़े सेक्टर में कम से कम पांच लाख नए रोजगार सृजित करना है।

भाषा वैभव पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments