scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशतमिलनाडु में ‘‘कलैगनार मगलीर उरिमाई थिट्टम’’ योजना बाधित करने का प्रयास नाकाम हुआ : मंत्री

तमिलनाडु में ‘‘कलैगनार मगलीर उरिमाई थिट्टम’’ योजना बाधित करने का प्रयास नाकाम हुआ : मंत्री

Text Size:

चेन्नई, 20 फरवरी (भाषा) तमिलनाडु के वित्त मंत्री थंगम थेन्नारासु ने शुक्रवार को कहा कि कुछ तत्व ‘‘कलैगनार मगलीर उरिमाई थिट्टम’’ योजना को बाधित करने का प्रयास कर रहे थे लेकिन वे नाकाम रहे।

राज्य सरकार ने अपनी इस योजना के तहत प्रत्येक महिला लाभार्थी के बैंक खाते में 5,000 रुपये अंतरित किए हैं। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही इस योजना को बाधित करने की कोशिश नाकाम हो गयी।

मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने 13 फरवरी को 1.31 करोड़ महिला लाभार्थियों के खातों में पांच-पांच हजार रुपये जमा कराने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि इस राशि में एक-एक हजार रुपये की तीन मासिक किस्तें और परिवार की महिला मुखिया के लिए ग्रीष्मकालीन विशेष पैकेज के रूप में 2,000 रुपये शामिल हैं।

स्टालिन ने दावा किया था कि विपक्षी दलों ने आगामी विधानसभा चुनावों का हवाला देते हुए इस योजना को रोकने का प्रयास किया।

भाषा रंजन अविनाश

अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments