scorecardresearch
Tuesday, 17 March, 2026
होमखेलवैष्णवी अदकर आईटीएफ वुमैन्स ओपन के क्वार्टर फाइनल में

वैष्णवी अदकर आईटीएफ वुमैन्स ओपन के क्वार्टर फाइनल में

Text Size:

बेंगलुरु, 19 फरवरी (भाषा) भारत की वैष्णवी अदकर ने बृहस्पतिवार को यहां आठवीं वरीयता प्राप्त माई होनतामा को तीन सेट तक चले रोमांचक मुकाबले में हराकर आईटीएफ वुमैन्स ओपन डब्ल्यू100 के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

इक्कीस साल की वैष्णवी ने जापान की प्रतिद्वंद्वी को 2-6, 6-4, 7-6(8) से हराया और अब उनका सामना ऑस्ट्रेलिया की चौथी वरीय टेलाह प्रेस्टन से होगा।

इससे पहले सहजा यमलापल्ली को ऑस्ट्रेलिया की शीर्ष वरीय तालिया गिब्सन से 0-6, 0-6 से हार का सामना करना पड़ा। मैच में मधुमक्खियों के झुंड के आने से 20 मिनट की देरी हुई। हालांकि मधुमक्खियों ने किसी खिलाड़ी, अधिकारी या दर्शकों को नहीं काटा।

भाषा नमिता मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments