scorecardresearch
Tuesday, 17 March, 2026
होमखेलनिसांका के अर्धशतक से श्रीलंका के सात विकेट पर 178 रन

निसांका के अर्धशतक से श्रीलंका के सात विकेट पर 178 रन

Text Size:

कोलंबो, 19 फरवरी (भाषा) जिम्बाब्वे के स्पिनरों के खिलाफ धीमी पिच पर बीच के ओवरों में श्रीलंका के बल्लेबाजों को परेशानी आई लेकिन टी20 विश्व कप के ग्रुप बी के मुकाबले में बृहस्पतिवार को मेजबान टीम ने सात विकेट पर 178 रन बनाये ।

पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की शुरूआत अच्छी रही । सलामी बल्लेबाज कुसल परेरा (22) और पाथुम निसांका (62) ने 4 . 5 ओवर में 54 रन बनाये ।

बायें हाथ के बल्लेबाज परेरा सहज नहीं दिखे लेकिन तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को उन्होंने दो चौके लगाये । वह हालांकि मुजरबानी के बाउंसर पर पूल शॉट खेलने के प्रयास में शॉर्ट फाइन लेग पर ग्रीम क्रेमर को कैच दे बैठे ।

श्रीलंका के बल्लेबाजों ने पावरप्ले में एक विकेट पर 61 रन बना लिये थे लेकिन इसके बाद रनगति धीमी पड़ गई । जिम्बाब्वे के स्पिनरों सिकंदर रजा , क्रेमर , रियान बर्ल और वेलिंगटन मसाकाजा ने मेजबान बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया । अगले चार ओवरों में सिर्फ 21 रन बने ।

इस बीच कुसल मेंडिस का विकेट भी गिरा जो 20 गेंदों में 14 रन ही बना सके । वहीं पिछले मैच में आस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक बनाने वाले निसांका ने 34 गेंद में अर्धशतक पूरा किया ।

वह क्रेमर की गेंद पर रिवर्स स्वीप लगाने के प्रयास में टोनी मुनिनोगा को कैच दे बैठे ।

पवन रत्नायके ने 25 गेंद में 44 रन बनाये और ब्राड इवांस को 19वें ओवर में दो चौके और एक छक्का जड़कर श्रीलंका को 150 रन के पार पहुंचाया । आखिरी दो ओवरों में 30 रन बने ।

भाषा मोना नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments