scorecardresearch
Thursday, 19 February, 2026
होमदेश‘मलंकारा ऑर्थोडॉक्स चर्च’ ने केरल में बार के समय में बदलाव का विरोध किया

‘मलंकारा ऑर्थोडॉक्स चर्च’ ने केरल में बार के समय में बदलाव का विरोध किया

Text Size:

पथनमथिट्टा (केरल), 18 फरवरी (भाषा) केरल में बार खोलने और बंद करने के समय में बदलाव के वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार के फैसले का मलंकारा ऑर्थोडॉक्स चर्च ने विरोध किया है। चर्च का दावा है कि इससे पूरी पीढ़ी, विशेष रूप से राज्य के युवा बर्बाद हो जाएंगे।

वहीं एलडीएफ के संयोजक टीपी रामकृष्णन ने कहा कि यह कोई नयी बात नहीं है और सरकार के पास पहले से ही समय में बदलाव के संबंध में एक नीति मौजूद है, जिसके तहत पूर्वाह्न 11 बजे से रात 11 बजे तक के पहले के निर्धारित समय को बदलकर अब सुबह 10 बजे से मध्य रात्रि तक इसे खोलने का फैसला किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह कोई नयी बात नहीं है, क्योंकि पर्यटन स्थलों पर ये समय-सीमाएं लागू रहती हैं।

इससे पहले दिन में ‘मलंकारा ऑर्थोडॉक्स सीरियन चर्च’ के ‘एसोसिएशन सेक्रेटरी’, अधिवक्ता बीजू ओम्मन ने सरकार के फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि यह निर्णय पूरी पीढ़ी, विशेष रूप से राज्य के युवाओं को बर्बाद कर देगा।

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘क्या सरकार चाहती है कि युवा बार में सोएं? राज्य के लोग इस बात से चिंतित हैं कि बार को इतने लंबे समय तक खुला रहने देने का क्या परिणाम होगा।’’

ओम्मन ने तर्क दिया कि सरकार ‘‘बार मालिकों की जरूरतों के लिए माताओं के आंसुओं को नजरअंदाज कर रही है’’ और सवाल किया, ‘‘क्या राज्य के खजाने को भरने का कोई और तरीका नहीं है?’’

‘अल्होहल एंड ड्रग इन्फॉर्मेशन सेंटर (एडीआईसी)-इंडिया’ की पहल के तहत गैर-संक्रामक रोग के लिए गठित राष्ट्रीय संसाधन केंद्र’’ ने भी बार के नये समय का विरोध किया।

एक बयान में इसने ‘‘पर्यटन को बढ़ावा देने के बहाने’’ लिए गए सरकार के फैसले की निंदा करते हुए कहा कि यह ‘‘पिछड़ी और बेहद गैरजिम्मेदार नीति’’ है और कहा कि सरकार का निर्णय ‘‘समाज, सार्वजनिक स्वास्थ्य और युवाओं के भविष्य के लिए खतरा’’ है।

रामकृष्णन ने हालांकि दावा किया कि यह कोई नयी नीति नहीं है, लेकिन सरकार द्वारा इस तरह का निर्णय बहुत पहले लिया जा चुका था।

भाषा सुरभि सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments