scorecardresearch
Wednesday, 18 March, 2026
होमखेलस्कॉटलैंड के मुन्से को आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन के लिए फटकार

स्कॉटलैंड के मुन्से को आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन के लिए फटकार

Text Size:

मुंबई, 18 फरवरी (भाषा) स्कॉटलैंड के सलामी बल्लेबाज जॉर्ज मुन्से को यहां नेपाल के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप सी मैच के दौरान विज्ञापन बोर्ड पर अपना हेलमेट फेंकने के लिए फटकार लगाई गई है और एक डिमेरिट अंक दिया गया है।

मुन्से को खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के सहयोगी स्टाफ के लिए आईसीसी आचार संहिता के नियम 2.2 के उल्लंघन का दोषी पाया गया जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या पोशाल, मैदान के उपकरण या साजो-सामान के दुरुपयोग’ से संबंधित है।

इसके अलावा मुन्से के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है। यह उनके लिए 24 महीने की अवधि में पहला अपराध था।

यह घटना स्कॉटलैंड की पारी के 10वें ओवर के समापन पर हुई जब मुन्से ने आउट होने के बाद ड्रेसिंग रूम में वापस जाते समय अपना हेलमेट विज्ञापन बोर्ड पर फेंक दिया।

मुन्से ने अपराध और सजा स्वीकार कर ली जो आईसीसी मैच रैफरी के अंतरराष्ट्रीय पैनल के डेविड गिल्बर्ट ने प्रस्तावित की थी जिसके कारण औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

मैदानी अंपायर केएन अनंतपद्मनाभन और एलेक्स व्हार्फ, तीसरे अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक और चौथे अंपायर लेंगटन रुसेरे ने ये आरोप लगाए थे।

लेवल एक के उल्लंघन में कम से कम आधिकारिक फटकार और अधिक से अधिक खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना और एक या दो डिमेरिट अंक मिलते हैं।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments