scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमविदेशखाड़ी क्षेत्र में चांद के दीदार के साथ रमज़ान का महीना शुरू

खाड़ी क्षेत्र में चांद के दीदार के साथ रमज़ान का महीना शुरू

Text Size:

दुबई, 17 फरवरी (भाषा) खाड़ी क्षेत्र के कई देशों ने मंगलवार को चांद देखे जाने के साथ ही पवित्र रमजान के महीने की शुरुआत की घोषणा की।

चांद देखने की पुष्टि करने वाली समिति द्वारा चंद्रमा के दीदार करने के बाद सबसे पहले सऊदी अरब ने रमजान के महीने की शुरुआत की घोषणा की।

समिति ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “आज सऊदी अरब में रमजान के महीने का चांद दिखाई दिया। इसके साथ ही, कल यानी बुधवार (18 फरवरी) को रमजान के महीने की शुरुआत के साथ ही पहला रोजा होगा।’’

हालांकि, स्थानीय मीडिया खबरों के अनुसार, ओमान और तुर्की जैसे देशों में चांद नहीं देखा गया और इन देशों में रमजान का महीना बृहस्पतिवार से शुरू होगा।

भाषा यासिर रंजन

रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments