scorecardresearch
Monday, 23 February, 2026
होमदेशअरुणाचल प्रदेश में एनएससीएन (अकाटो) के उग्रवादी ने आत्मसमर्पण किया

अरुणाचल प्रदेश में एनएससीएन (अकाटो) के उग्रवादी ने आत्मसमर्पण किया

Text Size:

ईटानगर, 17 फरवरी (भाषा) अरुणाचल प्रदेश के तिरप जिले में प्रतिबंधित एनएससीएन (अकाटो) संगठन से संबंधित एक उग्रवादी ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी।

आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादी की पहचान 23 वर्षीय स्वयंभू ‘सार्जेंट’ इनो मोशा पांगसा के रूप में हुई है।

नगालैंड के तुएनसांग जिले का निवासी पांगसा ​​19 अप्रैल, 2022 को संगठन में शामिल हुआ था।

रविवार को खोंसा में आत्मसमर्पण के दौरान, उग्रवादी ने .32 बोर की एक पिस्तौल, चार कारतूस और चार्जर सहित एक वॉकी-टॉकी रेडियो सेट सुरक्षा बलों को सौंप दिया।

आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादी को आगे की कार्रवाई के लिए खोंसा पुलिस के हवाले कर दिया गया।

भाषा तान्या वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments