scorecardresearch
Thursday, 9 April, 2026
होमदेशएकाम्र परियोजना मार्च 2027 तक पूरी हो जाएगी: मंत्री

एकाम्र परियोजना मार्च 2027 तक पूरी हो जाएगी: मंत्री

Text Size:

भुवनेश्वर, 15 फरवरी (भाषा) ओडिशा के निर्माण मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने रविवार को बताया कि भुवनेश्वर स्थित लिंगराज मंदिर में जारी ‘एकाम्र क्षेत्र सुविधाएं एवं स्मारक पुनरुद्धार कार्रवाई (एकाम्र)’ परियोजना मार्च 2027 तक पूरी हो जाएगी।

हरिचंदन ने पत्रकारों से कहा कि इस परियोजना के तहत भुवनेश्वर के पुराने शहर क्षेत्र में अतिरिक्त कार्यों को भी शामिल किया गया है। उन्होंने कहा, “हम इस परियोजना को वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंत तक पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि निर्धारित समयसीमा में काम पूरा कर लिया जाएगा।”

उन्होंने बताया, “हमने भगवान शिव की एक विशाल प्रतिमा स्थापित करने और एक व्याख्या केंद्र बनाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा, मंदिर के पास स्थित बिंदु सागर को एक धरोहर झील के रूप में पुनर्विकसित किया जाएगा।”

हरिचंदन ने कहा कि जो एजेंसी यह कार्य कर रही थी, उसे हटा दिया गया है क्योंकि वह आगे काम जारी नहीं रखना चाहती थी। उन्होंने बताया कि परियोजना के लिए अतिरिक्त बजट आवंटन के साथ एक नयी योजना तैयार की जा रही है।

ओडिशा की पूर्ववर्ती बीजू जनता दल (बीजद) सरकार ने वर्ष 2019 में ‘एकाम्र क्षेत्र सुविधा एवं स्मारक पुनरुद्धार कार्ययोजना’ तैयार की थी, जिसे ‘एकाम्र’ परियोजना के नाम से जाना जाता है।

भाषा जोहेब अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments