scorecardresearch
Friday, 13 March, 2026
होमदेशअर्थजगतएनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग का भारत दौरा रद्द

एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग का भारत दौरा रद्द

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 फरवरी (भाषा) दिग्गज चिप विनिर्माता एनवीडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) जेन्सेन हुआंग ने ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ में भाग लेने के लिए प्रस्तावित अपना भारत दौरा रद्द कर दिया है। सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा, ‘एनवीडिया ने कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण हुआंग का दौरा रद्द कर दिया है, लेकिन कंपनी अपना एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल इस सम्मेलन में भेज रही है।’

उन्होंने कहा कि हुआंग का दौरा रद्द होने के संबंध में जानकारी शनिवार शाम को प्राप्त हुई।

एनवीडिया अपने तेज प्रोसेसिंग वाले जीपीयू सर्वर के कारण वैश्विक कृत्रिम मेधा (एआई) पारिस्थितिकी में दबदबा रखने वाली प्रमुख कंपनियों में से एक है।

‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ का आयोजन 16 से 20 फरवरी तक यहां प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में होना है।

भाषा सुमित प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments