scorecardresearch
Friday, 13 March, 2026
होमदेशअर्थजगतशहरी आबादी बढ़ने पर किफायती आवास की मांग बढ़ेगी: खट्टर

शहरी आबादी बढ़ने पर किफायती आवास की मांग बढ़ेगी: खट्टर

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 फरवरी (भाषा) केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को आवास को अधिक सुलभ और टिकाऊ बनाने के लिए परिवहन उन्मुख विकास (टीओडी) मॉडल के जरिए मजबूत शहरी बुनियादी ढांचे की स्थापना की आवश्यकता बतायी।

उन्होंने शुक्रवार को आवास को अधिक सुलभ और टिकाऊ बनाने के लिए परिवहन उन्मुख विकास (टीओडी) मॉडल के माध्यम से मजबूत शहरी बुनियादी ढांचे की स्थापना का आह्वान किया।

राष्ट्रीय राजधानी में भारत मंडपम में ‘आवास वित्त के बदलते परिदृश्य’ पर आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री ने बैंकों, आवास वित्त कंपनियों और राष्ट्रीय आवास बैंक सहित वित्तीय संस्थानों से देश भर में आवास बढ़ाने के लिए सहयोग करने और अधिक ऋण सहायता प्रदान करने का आग्रह किया।

खट्टर ने नीति आयोग और आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा किए गए एक संयुक्त अध्ययन के निष्कर्षों कर जिक्र किया जिसमें अनुमान लगाया गया है कि 2021 में भारत की शहरी आबादी 50 करोड़ थी और 2050 तक इसके 85 करोड़ से अधिक होने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि इस जनसांख्यिकीय बदलाव से पूरे देश में किफायती आवास की मांग में काफी वृद्धि होगी।

भाषा

योगेश रमण

रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments