scorecardresearch
Friday, 13 March, 2026
होमदेशअर्थजगतसेबी ने डिजिटल धोखाधड़ी के बारे में जागरूक करने के लिए शुरू किया अभियान

सेबी ने डिजिटल धोखाधड़ी के बारे में जागरूक करने के लिए शुरू किया अभियान

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 फरवरी (भाषा) बाजार नियामक सेबी ने ‘सेबी चेक’ टूल और सत्यापित यूपीआई हैंडल के बारे में निवेशक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को एक बहुभाषी, कृत्रिम मेधा (एआई) पर आधारित जनसंपर्क अभियान पायलट आधार पर शुरू किया।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने एक बयान में कहा कि यह पहल भारतीय भाषाओं के लिए एआई मॉडल विकसित करने वाली जनरेटिव एआई कंपनी ‘सर्वम एआई’ के सहयोग से शुरू की गई है।

इस अभियान का मकसद निवेशकों को डिजिटल लेनदेन करने से पहले यूपीआई आईडी, क्यूआर कोड और बैंक खाता विवरण के सत्यापन को लेकर जागरूक करना है, ताकि धोखाधड़ी के जोखिम को कम किया जा सके।

सेबी ने एक अक्टूबर, 2025 को ‘सेबी चेक’ टूल और सत्यापित यूपीआई हैंडलों की सुविधा शुरू की थी।

इस अभियान के तहत चुनिंदा व्यक्तिगत निवेशकों को सूचनात्मक फोन कॉल आएगी, जिसमें ‘सेबी चेक’ टूल, सत्यापित यूपीआई हैंडल और उनसे जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

सेबी ने स्पष्ट किया है कि जागरूकता संबंधी यह कॉल केवल उसके अधिकृत नंबर 1600-313-384 से ही की जाएगी।

भाषा प्रेम

प्रेम रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments