scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमखेलयूएई ने कनाडा को पांच विकेट से हराया

यूएई ने कनाडा को पांच विकेट से हराया

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 फरवरी (भाषा) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने आईसीसी टी20 विश्व कप ग्रुप डी मैच में शुक्रवार को यहां कनाडा को पांच विकेट से हराकर टूर्नामेंट की पहली जीत दर्ज की।

कनाडा को सात विकेट पर 150 रन पर रोकने के बाद यूएई ने 19.4 ओवर में पांच विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

यूएई के लिए आर्यांश शर्मा ने 53 गेंद में नाबाद 74 रन और शोएब खान ने 29 गेंद में नाबाद 51 रन की पारी खेल टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की।

कनाडा के लिए साद बिन जफर ने 14 रन देकर तीन विकेट लिये।

भाषा आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments