scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमखेलपीजीटीआई लीग की नीलामी में शामिल होंगे 170 गोल्फर

पीजीटीआई लीग की नीलामी में शामिल होंगे 170 गोल्फर

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 फरवरी (भाषा) भारतीय पेशेवर गोल्फ टूर (पीजीटीआई) की प्रमुख लीग ‘72 द लीग’ की सोमवार को यहां होने वाली पहली नीलामी में 11 देशों के 170 पेशेवर गोल्फर हिस्सा लेंगे।

इस लीग में गोल्फरों के लिए कुल 60 स्थान उपलब्ध होंगे, क्योंकि छह फ्रेंचाइजी में से प्रत्येक अपनी-अपनी टीमों के लिए 10 खिलाड़ियों का चयन करेगी। नीलामी की कुल राशि छह करोड़ रुपये है।

पीजीटीआई ने यह लीग गेम ऑफ लाइफ स्पोर्ट्स (जीओएलएस) के सहयोग से शुरू की है। लीग 21 फरवरी को शुरू होगी और इसका फाइनल छह मार्च को खेला जाएगा।

नीलामी के लिए जिन 170 गोल्फर ने अपना नाम दर्ज कराया है, उन्हें तीन श्रेणियों प्लैटिनम, गोल्ड और सिल्वर में रखा गया है।

भाषा

पंत नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments