scorecardresearch
Saturday, 14 February, 2026
होमदेशअर्थजगतट्रांसरेल लाइटिंग को घरेलू बाजार में 2,350 करोड़ रुपये के नए ठेके मिले

ट्रांसरेल लाइटिंग को घरेलू बाजार में 2,350 करोड़ रुपये के नए ठेके मिले

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 फरवरी (भाषा) ट्रांसरेल लाइटिंग को घरेलू बाजार में 2,350 करोड़ रुपये के नए इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण से ठेके मिले हैं।

कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि ये ठेके मुख्य रूप से घरेलू विद्युत पारेषण एवं वितरण क्षेत्र से जुड़े हैं।

इन नए ठेके के साथ वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का कुल आर्डर प्रवाह 7,980 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रणदीप नारंग ने कहा, ‘‘ इन ठेकों में मुख्य रूप से 765 किलोवोल्ट पारेषण लाइन का निर्माण शामिल है। असैनिक कार्य तथा खंभों और प्रकाश व्यवस्था से जुड़े ठेके भी बाजार में हमारी मजबूत स्थिति को दर्शाते हैं। इससे वित्त वर्ष 2025-26 का कुल आर्डर प्रवाह 7,980 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।”

मुंबई स्थित ट्रांसरेल लाइटिंग विद्युत पारेषण एवं वितरण क्षेत्र की एक प्रमुख कंपनी है।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments