scorecardresearch
Wednesday, 11 March, 2026
होमविदेशपाकिस्तान ने भारत को पत्र लिखकर चिनाब नदी पर स्वालकोट जलविद्युत परियोजना की जानकारी मांगी

पाकिस्तान ने भारत को पत्र लिखकर चिनाब नदी पर स्वालकोट जलविद्युत परियोजना की जानकारी मांगी

Text Size:

इस्लामाबाद, 12 फरवरी (भाषा) पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने भारत को पत्र लिखकर चिनाब नदी से संबंधित स्वालकोट जलविद्युत परियोजना के बारे में जानकारी मांगी है।

विदेश कार्यालय प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने साप्ताहिक प्रेसवार्ता में बताया कि चिनाब नदी पर स्वालकोट परियोजना का मुद्दा सिंधु जल आयुक्तों के स्तर पर उठाया गया था, और पाकिस्तान के सिंधु जल आयुक्त ने पिछले साल जुलाई में एक पत्र लिखा था।

उन्होंने कहा, “मैं पुष्टि कर सकता हूं कि इस सप्ताह, संभवतः 11 फरवरी को, भारतीय सिंधु जल आयुक्त को एक और पत्र लिखा गया है। यह पत्र 1960 के भारतीय जल आयुक्त समझौते के अनुसार, स्वालकोट परियोजना के संबंध में जानकारी और परामर्श के लिए था।”

पिछले साल 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के एक दिन बाद, भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई दंडात्मक कदम उठाए थे, जिनमें 1960 की सिंधु जल संधि को ‘‘स्थगित’’ करना भी शामिल था।

भाषा नेत्रपाल आशीष

आशीष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments