scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशउपमुख्यमंत्री शिंदे ने महाराष्ट्र में रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया

उपमुख्यमंत्री शिंदे ने महाराष्ट्र में रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया

Text Size:

मुंबई, 12 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने अधिकारियों को मुंबई और महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों की पहचान करने और उन्हें निर्वासित करने का निर्देश दिया है।

शिंदे ने मुंबई जिला योजना एवं विकास समिति (डीपीडीसी) की बैठक में यह निर्देश जारी किया। यह निर्देश महानगर की नवनिर्वाचित भाजपा महापौर द्वारा यह कहे जाने के एक दिन बाद दिया गया कि शहर की सड़कों पर अतिक्रमण करने वाले बांग्लादेशी घुसपैठियों को निर्वासित करना उनकी प्राथमिकताओं में से एक होगा।

शिंदे मुंबई जिले के प्रभारी मंत्री हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है।

उपमुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों की पहचान की जानी चाहिए। जिला कलेक्टर कार्यालय और पुलिस को उनकी पहचान करने के लिए कहा गया है। यदि उन्हें आधार कार्ड या अन्य दस्तावेज जारी किए गए हैं, तो उन्हें रद्द किया जाना चाहिए।’’

यह मुद्दा शिवसेना नेता और महाराष्ट्र विधान परिषद की सदस्य मनीषा कायंदे ने उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई डीपीडीसी की बैठक में उठाया था।

भाषा धीरज नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments