scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशनिर्वाचन आयोग शुक्रवार को बंगाल के चुनाव अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक करेगा

निर्वाचन आयोग शुक्रवार को बंगाल के चुनाव अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक करेगा

Text Size:

कोलकाता, 12 फरवरी (भाषा) निर्वाचन आयोग शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल और जिलाधिकारियों के साथ चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिए एक ऑनलाइन बैठक करेगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, ‘‘बैठक के दौरान, हम जमीनी स्तर पर चुनाव तैयारियों की प्रगति की समीक्षा करेंगे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पूरा होने के बाद जिला स्तर पर तैयारियों का आकलन करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रमाणपत्र सत्यापन और अन्य संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।’’

सूत्रों के अनुसार, निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ एक और दो मार्च को राज्य का दौरा करेगी और यदि आम सहमति बन जाती है, तो चुनाव कार्यक्रम की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी।

सूत्रों ने बताया कि खबरों के मुताबिक, आयोग चार चरणों में चुनाव कराने पर विचार कर रहा है, जिसके तहत अप्रैल तक मतदान पूरा हो सकता है।

एसआईआर प्रक्रिया के समापन के बाद अंतिम मतदाता सूची 28 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी।

बहुमंजिला आवासीय परिसरों में स्थित मतदान केंद्रों समेत मतदान केंद्रों की सूची 25 फरवरी को जारी की जाएगी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो रही हैं, ऐसे में निर्वाचन आयोग यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहा है कि चुनाव सुचारू रूप से संपन्न हो।’’

भाषा

देवेंद्र नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments