scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशएअर इंडिया विमान दुर्घटना की जांच जारी है, कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकला है: एएआईबी

एअर इंडिया विमान दुर्घटना की जांच जारी है, कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकला है: एएआईबी

Text Size:

नयी दिल्ली, 12 फरवरी (भाषा) विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि पिछले वर्ष हुए एअर इंडिया विमान हादसे की जांच अभी जारी है और इस संबंध में कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला गया है।

एएआईबी ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि दुर्घटना की जांच पूरी हो जाने संबंधी मीडिया रिपोर्ट “गलत व अटकलों पर आधारित” हैं।

उल्लेखनीय है कि एअर इंडिया का बोइंग 787-8 विमान 12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में 241 यात्रियों समेत कुल 260 लोगों की मौत हो गई थी।

एएआईबी ने एक बयान में कहा, “जांच अभी जारी है। कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला गया है।”

इसने यह भी कहा कि विमान दुर्घटना की जांच एक तकनीकी और साक्ष्य-आधारित प्रक्रिया होती है, जिसका उद्देश्य मूल कारणों का पता लगाना और विमानन सुरक्षा को सुदृढ़ करना है।

एजेंसी ने यह भी स्पष्ट किया कि पहले जारी की गई प्रारंभिक रिपोर्ट उस समय उपलब्ध तथ्यों पर आधारित थी।

बयान में कहा गया, “अंतिम जांच रिपोर्ट जांच पूरी होने के बाद निर्धारित अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रकाशित की जाएगी, जिसमें निष्कर्ष और सुरक्षा संबंधी सिफारिशें शामिल होंगी।”

एएआईबी ने मीडिया संगठनों से संयम बरतने और समय से पहले अटकलें लगाने से बचने का आग्रह किया।

भाषा जोहेब नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments