scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमखेलमेरे करियर पर शेन वॉर्न का बहुत असर पड़ा: बेन मानेंटी

मेरे करियर पर शेन वॉर्न का बहुत असर पड़ा: बेन मानेंटी

Text Size:

मुंबई, 12 फरवरी (भाषा) इटली की बृहस्पतिवार को टी20 विश्व कप में पहली जीत में मुख्य भूमिका निभाने वाले स्पिनर बेन मानेंटी का बचपन ऑस्ट्रेलिया में बीता और उनका कहना है कि दिवंगत शेन वार्न की गेंदबाजी का उनके करियर पर बहुत असर पड़ा।

बेन ने ऑस्ट्रेलिया में घरेलू क्रिकेट खेलने में काफी समय बिताया और इस 28 साल के खिलाड़ी ने नेपाल के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में नौ रन देकर दो विकेट झटके। इससे इटली ने नेपाल पर 10 विकेट से जीत हासिल की।

इटली की ऐतिहासिक जीत के बाद बेन ने यहां मीडिया से कहा, ‘‘निश्चित रूप से ऑस्ट्रेलिया में बड़े होते हुए और शेन वॉर्न को गेंदबाजी करते हुए देखने का असर मेरे करियर पर बहुत ज्यादा रहा। वह सभी स्पिनरों के लिए नायक थे। मुझे मेरे कोच से भी काफी मदद मिली। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अब बहुत टी20 क्रिकेट खेल लिया है। मैंने कई बार पहला ओवर फेंका है। यह एक ऐसा काम है जिसकी मुझे आदत है, एक ऐसा काम जो मैंने पहले भी किया है इसलिए मैं ज्यादा नर्वस नहीं था लेकिन टीम को अच्छी शुरुआत दिलाना अच्छा है। ’’

भाषा नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments