scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमखेलउम्मीद है कि इटली की जीत अखबारों के मुख्य पन्ने पर होगी : डेविसन

उम्मीद है कि इटली की जीत अखबारों के मुख्य पन्ने पर होगी : डेविसन

Text Size:

मुंबई, 12 फरवरी (भाषा) इटली के मुख्य कोच जॉन डेविसन को उम्मीद है कि उनकी टीम की पहले टी20 विश्व कप में पहली जीत स्वदेश में अखबारों के मुख्य पन्ने की सुर्खियों में जगह बनाएगी जिससे वहां चल रहे शीतकालीन खेलों की कवरेज खेल पन्ने के पीछे चली जाएगी।

पर्दापण कर ही इटली ने बृहस्पतिवार को टी20 विश्व कप के ग्रुप सी मैच में नेपाल को 10 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। उसने टूर्नामेंट में अपने दूसरे ही मैच में यह बड़ी कामयाबी हासिल की।

मैच के बाद डेविसन ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह कई देशों और इटली के कई अखबारों में मुख्य पेज की खबर होगी। मुझे उम्मीद है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे लिए इस तरह का प्रदर्शन और शायद शीतकालीन खेलों को खेल के पिछले पन्ने पर पहुंचाना देश में क्रिकेट के लिए अविश्वसनीय होगा और इससे कुछ ध्यान क्रिकेट पर जाएगा। ’’

वहीं कार्यवाहक कप्तान हैरी मानेंटी ने कहा कि इटली के खिलाड़ी क्रिकेट के खेल में एक अलग जुनून लाएंगे।

हैरी ने कहा, ‘‘दुनिया में बहुत सारे खिलाड़ी हैं जो क्रिकेट खेलते हैं और उन्हें वह खास मौका नहीं मिला जो हमें मिला है कि हम दिखा सकें कि हमारे पास कितनी प्रतिभा है। मेरा भाई (बेन मानेंटी) मेरे साथ टीम में है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि आप ग्रुप चरण में जीत के बाद मैदान पर बहुत सारे खिलाड़ियों को रोते हुए देखेंगे। आपको यह समझना होगा कि इटली क्रिकेट खेल में क्या ला रहा है। ’’

भाषा नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments