scorecardresearch
Wednesday, 11 March, 2026
होमविदेशभारत ने चुनाव में सहायता के लिए नेपाल को उपहार में दिए 270 वाहन

भारत ने चुनाव में सहायता के लिए नेपाल को उपहार में दिए 270 वाहन

Text Size:

(शिरीष बी. प्रधान)

काठमांडू, 12 फरवरी (भाषा) भारत सरकार ने बृहस्पतिवार को नेपाल को चुनाव से संबंधित सहायता की तीसरी खेप के तौर पर 270 वाहन सौंपे।

नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने गृह मंत्रालय में आयोजित एक समारोह में यह तीसरी खेप नेपाल के गृह मंत्री ओम प्रकाश अर्याल को सौंपी।

भारतीय दूतावास ने एक विज्ञप्ति में बताया कि इसमें 270 वाहन शामिल है, जिनमें 50 ट्रक नेपाल सेना के लिए हैं। साथ ही पांच मार्च को होने वाले चुनाव की तैयारियों के लिए नेपाल की मांग के अनुरूप अन्य सामग्री भी सौंपी गई है।

भारत सरकार चुनाव में सहायता के लिए पहली दो खेप जनवरी में नेपाल को सौंप चुकी है, जिसमें 310 से अधिक वाहन और अन्य सामग्री शामिल थी।

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि आने वाले दिनों में कुछ अतिरिक्त सामग्री भी प्रदान की जाएगी।

अर्याल ने संसदीय चुनाव से पहले नेपाल को समय पर और महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करने के लिए भारत सरकार का आभार जताया।

भाषा जोहेब नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments