scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमखेलहमारा लक्ष्य हमेशा से शीर्ष टूर्नामेंट में भाग लेना था : इटली के कार्यवाहक कप्तान हैरी

हमारा लक्ष्य हमेशा से शीर्ष टूर्नामेंट में भाग लेना था : इटली के कार्यवाहक कप्तान हैरी

Text Size:

मुंबई, 12 फरवरी (भाषा) इटली के कार्यवाहक कप्तान हैरी मानेंटी ने टी20 विश्व कप में मिली पहली जीत के बाद कहा कि शीर्ष स्तर पर खेलना हमेशा से उनकी टीम का लक्ष्य रहा है ।

इटली ने नेपाल को दस विकेट से हराया और इस जीत को देश में क्रिकेट के लिये ऐतिहासिक पल बताया ।

मानेंटी ने मैच के बाद कहा ,‘‘ यह असाधारण है । इसका सपना लंबे समय से इटली में कई लोगों ने देखा था । हमारा क्वालीफाई करना खास पल था लेकिन इस स्तर पर खेलना हमेशा से हमारा लक्ष्य था और हमने आज दिखा दिया ।’’

इटली की टीम अपने नियमित कप्तान वेन मैडसेन के बिना उतरी है जो कंधे की हड्डी खिसकने के कारण बाहर हैं ।

मानेंटी ने कहा ,‘‘ कप्तान वेन की कमी खल रही है और उम्मीद है कि वह जल्दी वापसी करेंगे लेकिन टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया । हमने समय पर विकेट लिये जो स्कॉटलैंड के खिलाफ पिछले मैच में नहीं कर सके थे । ’’

नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल ने कहा ,‘‘ हमें प्रदर्शन में निरंतरता लानी होगी । इटली की टीम ने बहुत अच्छा खेला और वह जीत की हकदार थी ।’’

भाषा मोना नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments