scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमदेशअर्थजगतएक्सपीरियन डेवलपर्स नोएडा में आवासीय परियोजना में 1,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

एक्सपीरियन डेवलपर्स नोएडा में आवासीय परियोजना में 1,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

Text Size:

नयी दिल्ली, 12 फरवरी (भाषा) रियल एस्टेट क्षेत्र की कंपनी एक्सपीरियन डेवलपर्स अपने कारोबार का विस्तार करने के लिए नोएडा में एक आवासीय परियोजना विकसित करने के लिए 1,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि उसने नोएडा के सेक्टर-151 में पांच एकड़ की अत्यंत आलीशान परियोजना पेश की है, जिसमें लगभग 450 इकाइयां शामिल हैं।

कंपनी ने कहा, ‘‘उसकी योजना इस परियोजना में 1,500 करोड़ रुपये निवेश करने की है।’’

इस आगामी परियोजना में कुल निर्मित क्षेत्र 16 लाख वर्ग फुट है तथा इसके अगले चार से पांच साल में पूरे होने की उम्मीद है।

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments