scorecardresearch
Wednesday, 11 February, 2026
होमखेलस्टोक्स की आंख की सफल सर्जरी

स्टोक्स की आंख की सफल सर्जरी

Text Size:

लंदन, 11 फरवरी (भाषा) इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स की दाहिनी आंख की सर्जरी सफल रही। इस महीने की शुरुआत में क्रिकेट खेलते समय उनकी आंख में चोट लग गई थी।

इस 34 वर्षीय ऑलराउंडर ने इंस्टाग्राम पर यह जानकारी साझा की, जिसमें उन्होंने एक तस्वीर भी पोस्ट की है जिसमें उनकी दाहिनी आंख और गाल पर चोट और सूजन दिखाई दे रही है।

स्टोक्स ने लिखा, ‘‘भले ही ऐसा न लगे… लेकिन सर्जरी सफल रही।’’

स्टोक्स ने इस महीने की शुरुआत में खुलासा किया था कि उनके चेहरे पर गेंद लगी थी।

बाद में रिपोर्टों से पता चला कि उन्हें यह चोट डरहम के इंडोर क्रिकेट सेंटर में अकादमी के खिलाड़ियों को कोचिंग देते समय लगी थी।

स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड का ऑस्ट्रेलिया दौरा निराशाजनक रहा था और उसे पांच मैच की एशेज श्रृंखला में 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था।

भाषा

पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments