scorecardresearch
Wednesday, 11 February, 2026
होमदेशउप्र के बलिया में कार की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों की मौत

उप्र के बलिया में कार की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों की मौत

Text Size:

बलिया (उप्र) 11 फरवरी (भाषा) बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र में चांदपुर गांव के समीप एक कार की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के पंदह गांव का निवासी प्रमोद कुमार राय (35), अनंत राय (50) के साथ मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात मोटरसाइकिल से एक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर घर लौट रहा था तभी एक कार ने उनके वाहन को सामने से टक्कर मार दी तथा दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

थाना प्रभारी हितेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है लेकिन उसका चालक फरार हो गया।

कुमार ने बताया कि इस मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

भाषा सं आनन्द सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments