scorecardresearch
Tuesday, 10 February, 2026
होमदेशकोटद्वार में ‘लीडिंग फायरमैन’ 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

कोटद्वार में ‘लीडिंग फायरमैन’ 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Text Size:

कोटद्वार, नौ फरवरी (भाषा) उत्तराखंड सतर्कता विभाग ने सोमवार को यहां अग्निशमन विभाग में ‘लीडिंग फायरमैन’ पद पर तैनात अपर उप निरीक्षक रणधीर सिंह को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सिंह को बीईएल रोड स्थित फायर स्टेशन परिसर के पास से रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि सिंह शिकायतकर्ता से उनके कोटद्वार स्थित मालिनी वैली कॉलेज आफ एजूकेशन की इमारत के अग्नि सुरक्षा अनापत्ति प्रमाणपत्र के नवीनीकरण के लिए रिश्वत ले रहा था।

सिंह को गिरफ्तार कर देहरादून ले जाया गया है ।

भाषा सं दीप्ति धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments