scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशसाई पल्लवी, जुनैद खान की ‘एक दिन’ के लिए गाना गाएंगे अरिजीत सिंह

साई पल्लवी, जुनैद खान की ‘एक दिन’ के लिए गाना गाएंगे अरिजीत सिंह

Text Size:

नयी दिल्ली, नौ फरवरी (भाषा) पार्श्च गायन से संन्यास लेने की घोषणा कर प्रशंसकों को चौंका देने वाले गायक अरिजीत सिंह ने साई पल्लवी और जुनैद खान अभिनीत फिल्म ‘एक दिन’ के लिए गाना गाने की हामी भर दी है। निर्माताओं ने सोमवार को यह घोषणा की।

‘एक दिन’ के निर्देशन की जिम्मेदारी सुनील पांडे संभाल रहे हैं, जो बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म है। यह फिल्म एक मई को सिनमेघरों में दस्तक देगी।

निर्माता ‘आमिर खान प्रोडक्शंस’ ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में जानकारी दी कि अरिजीत ‘एक दिन’ के गाने को आवाज देंगे। कंपनी ने लिखा, “‘एक दिन’ के संगीत में इस कदर जान फूंकने के लिए धन्यवाद अरिजीत।”

अरिजीत ने 27 जनवरी को पार्श्व गायन से संन्यास लेने की स्तब्ध कर देने वाली घोषणा की थी।

उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था, “नमस्कार। आप सभी को नये साल की हार्दिक शुभकामनाएं। श्रोताओं के रूप में इतने वर्षों तक मुझे इतना प्यार देने के लिए मैं आप सभी का आभार जताना चाहता हूं। मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि अब से मैं पार्श्व गायक के रूप में कोई नया काम नहीं लूंगा। मैं पार्श्व गायन को अलविदा कह रहा हूं। यह एक शानदार सफर रहा।”

भाषा तान्या पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments