scorecardresearch
Monday, 9 February, 2026
होमखेलटी20 विश्व कप में सारे मैच खेलने की तैयारी कर रहे हैं, भारत से खेलने के सवाल पर पाक गेंदबाज मिर्जा

टी20 विश्व कप में सारे मैच खेलने की तैयारी कर रहे हैं, भारत से खेलने के सवाल पर पाक गेंदबाज मिर्जा

Text Size:

कोलंबो, नौ फरवरी (भाषा) पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने सोमवार को कहा कि टीम पूरा विश्व कप खेलने की तैयारी कर रही है और सरकार से अनुमति मिलने पर भारत के खिलाफ 15 फरवरी का मैच भी खेलेगी ।

अमेरिका के खिलाफ पाकिस्तान के मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस में मिर्जा से पूछा गया था कि क्या भारत के खिलाफ मैच को लेकर टीम में कोई बातचीत हुई है ।

मिर्जा ने कहा ,‘‘हम पूरे टूर्नामेंट के लिये तैयारी कर रहे हैं । हम विरोधी टीम के अनुसार खेलेंगे । फैसला सरकार का होगा और हम वही करेंगे जो हमसे कहा जायेगा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ इस समय फोकस आगामी मैच पर है और हम मैच दर मैच रणनीति बनायेंगे । जहां तक भारत के खिलाफ मैच का सवाल है तो यह सरकार का फैसला होगा । जो सरकार तय करेगी, हम उसके अनुसार खेलेंगे ।’’

इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक सूत्र ने बताया कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पीसीबी से भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार वापिस लेने का अनुरोध किया है जिसके बाद पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से यह अनुरोध करेंगे ।

दो साल पहले टी20 विश्व कप में सह मेजबान अमेरिका ने डल्लास में पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराया था ।

उस हार के बारे में मिर्जा ने कहा ,‘‘ यह क्रिकेट में अक्सर होता है । वह बीती बात है और हम उससे सीखकर आगे बढे हैं । हमारा फोकस अगला मैच है और हम पूरी तैयारी से आये हैं । टी20 क्रिकेट में कोई टीम कमजोर नहीं होती । मैच के दिन जो अच्छा खेले, वह अच्छी टीम है ।’’

भाषा मोना आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments