भुवनेश्वर, नौ फरवरी (भाषा) ओडिशा के कटक जिले में सोमवार को आइसक्रीम खाने के बाद कम से कम 18 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
यह घटना जिले के बांकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुमुसर गांव में हुई।
धार्मिक उत्सव में भाग लेने के बाद बच्चों ने आइसक्रीम खाई थी।
पुलिस ने बताया कि इसका सेवन करने के तुरंत बाद, उन्होंने बेचैनी, मुंह में जलन और अन्य लक्षणों की शिकायत की, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
पुलिस ने बताया कि कुछ अभिभावकों ने आइसक्रीम खाने के बाद स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की भी शिकायत की। पुलिस स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची।
प्रभावित बच्चों को तत्काल बांकी उपमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया और बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई।
आइसक्रीम विक्रेता को हिरासत में ले लिया गया है।
बांकी अस्पताल में इलाज कर रहे चिकित्सक ने कहा, ‘बच्चों की हालत गंभीर नहीं है। उन्हें ‘बी-कॉम्प्लेक्स’ और दही दी गयी है और उम्मीद है कि सभी छह से बारह घंटों के भीतर पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे।’
भाषा
शुभम नरेश
नरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
