scorecardresearch
Tuesday, 10 February, 2026
होमदेशबिहार के मधेपुरा में मध्याह्न भोजन खाने के बाद 70 से अधिक बच्चे हुए बीमार

बिहार के मधेपुरा में मध्याह्न भोजन खाने के बाद 70 से अधिक बच्चे हुए बीमार

Text Size:

मधेपुरा, नौ फरवरी (भाषा) बिहार में मधेपुरा जिले के एक सरकारी विद्यालय में मध्याह्न भोजन खाने के बाद 70 से अधिक बच्चे बीमार पड़ गए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार को मधेपुरा सदर प्रखंड में करु टोला के मध्य विद्यालय में हुई।

जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) संजय कुमार ने कहा, “मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

एक अधिकारी ने बताया कि भोजन करने के कुछ ही देर बाद बच्चों को उल्टी आने लगी तथा उन्होंने पेट दर्द और चक्कर आने की भी शिकायत की।

स्थानीय लोगों का दावा है कि खाने में छिपकली गिर गई थी।

एक अधिकारी के मुताबिक बच्चों को तुरंत मधेपुरा सदर अस्पताल ले जाया गया।

डॉक्टरों के अनुसार अधिकतर बच्चे खतरे से बाहर हैं, लेकिन एक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।

भाषा कैलाश

राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments