scorecardresearch
Tuesday, 10 February, 2026
होमदेशअर्थजगतयूलर मोटर्स ने चार्जिंग बुनियादी ढांचे के लिए जियो-बीपी से हाथ मिलाया

यूलर मोटर्स ने चार्जिंग बुनियादी ढांचे के लिए जियो-बीपी से हाथ मिलाया

Text Size:

नयी दिल्ली, नौ फरवरी (भाषा) इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहन बनाने वाली कंपनी यूलर मोटर्स ने सोमवार को कहा कि उसने भारत में उच्च मांग वाले लॉजिस्टिक केंद्र में ईवी चार्जिंग बुनियादी ढांचे के लिए जियो-बीपी के साथ समझौता किया है।

इस रणनीतिक साझेदारी का मकसद देश में फ्लीट परिचालकों और उपयोगकर्ताओं के लिए चार्जिंग की पहुंच में सुधार करके इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों को बढ़ावा देना है। इस सहयोग के तहत दोनों साझेदार वाणिज्यिक इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) तैनाती के लिए प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों की पहचान करेंगे।

जियो-बीपी के चेयरमैन सार्थक बेहुरिया ने बयान में कहा, ‘‘टिकाऊ परिवहन की ओर भारत के बढ़ने के लिए वाहन नवाचार और ऊर्जा बुनियादी ढांचे के बीच मजबूत सहयोग की जरूरत है। यूलर मोटर्स के साथ हमारी साझेदारी वाणिज्यिक लॉजिस्टिक के विद्युतीकरण में तेजी लाने के लिए एक साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह एक ऐसा खंड है, जो शहरी उत्सर्जन को कम करने और माल ढुलाई दक्षता में सुधार करने में निर्णायक भूमिका निभाएगा।’’

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments