scorecardresearch
Tuesday, 10 February, 2026
होमदेशयोगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ में सुनीं लोगों की समस्याएं

योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ में सुनीं लोगों की समस्याएं

Text Size:

लखनऊ, नौ फरवरी (भाषा) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में आए लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को तत्काल उचित निस्तारण के निर्देश दिए। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया कि इस दौरान हापुड़ से आए दो सैनिकों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी जमीन पर कब्जे से संबंधित शिकायत रखी जिस पर मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासन को तुरंत मामले की जांच कर उचित समाधान का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सरकार 25 करोड़ प्रदेशवासियों की सेवा और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।’’

उन्होंने अपराधियों के खिलाफ निरंतर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

इसके अलावा, कुछ लोग आर्थिक सहायता के लिए भी मुख्यमंत्री के समक्ष पहुंचे। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार इलाज में हरसंभव मदद करेगी।

‘जनता दर्शन’ में अभिभावकों के साथ कुछ बच्चे भी आए। मुख्यमंत्री ने बच्चों का हालचाल जाना, उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने व मोबाइल से दूर रहने की सलाह दी।

इसके अलावा, बिजली, नगर निगम, राजस्व आदि से जुड़े मामले भी आए, जिन पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को उचित निस्तारण का निर्देश दिया।

भाषा जफर खारी

खारी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments